मतदान जागरूकता बैठक का आयोजन


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालेड़ (GSSS Kaled) में दिनांक 02 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से Voting Awareness Meetup का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर व्याख्याता श्रीमती सीमा शर्मा (राजनीति विज्ञान) ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मेंद्र कुमार सैनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें भविष्य में अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना था।




🗳️ “मेरा वोट, मेरी आवाज़ — मजबूत लोकतंत्र की पहचान।” 🇮🇳

Comments

Popular posts from this blog