Posts

Showing posts from January, 2026
दिनांक 12 जनवरी 2026 को GSSS कालेड में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा दिवस एवं करियर डे का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा भविष्य के करियर विकल्पों की जानकारी देना रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सैनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है। विद्यार्थियों को आज से ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने की आदत डालनी चाहिए, जिससे वे स्वयं भी सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित बना सकें।” उन्होंने आगे कहा कि “आज का करियर डे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। सही मार्गदर्शन और सही समय पर लिया गया निर्णय ही जीवन को सफल बनाता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार विषय एवं करियर का चयन करना चाहिए।” अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना की।