Posts

Showing posts from April, 2026
Image
  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालेड़ (थानागाजी) हमारे विद्यालय GSSS कालेड़, थानागाजी में व्यावसायिक शिक्षा का विशेष महत्व है। यह शिक्षा विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उन्हें व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान भी प्रदान करती है। विद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर ट्रेड के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर की जानकारी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत तथा बेसिक सर्किट की समझ सिखाई जाती है। इस प्रशिक्षण से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनते हैं और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलते हैं। इस कार्यक्रम में Vocational Trainer वेदप्रकाश मीणा विद्यार्थियों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करते हैं और उन्हें नई-नई कौशल सिखाते हैं। साथ ही कोशल मित्र रामसिंह कोली विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। अंत में, हम कह सकते हैं कि व्यावसायिक शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
  नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ 1 अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ शिक्षा विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालेड़ (थानागाजी) में इस बार पहली बार यह सुनिश्चित किया गया है कि सत्र के प्रथम दिवस 1 अप्रैल को प्रत्येक बच्चे के हाथ में पाठ्यपुस्तक हो। यह पहल विद्यार्थियों की पढ़ाई को शुरुआत से ही सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। “पुस्तक के साथ शुरुआत, सफलता की ओर पहला कदम” विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है एवं नए सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है। निवेदक: प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ रा.उ.मा. विद्यालय कालेड़, थानागाजी