दिनांक 6 फरवरी 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालेड , थानागाजी, जिला अलवर (राजस्थान) में विद्यार्थियों को परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देने और परीक्षा के तनाव को कम करने के उद्देश्य से “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मेन्द्र कुमार सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के तनाव से बचने, समय का सही उपयोग करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताईं। इसके बाद शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई और उन्हें परीक्षा की सही तैयारी, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। अंत में विद्यालय के प...