नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ
1 अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ शिक्षा विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों की अथक मेहनत का परिणाम है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालेड़ (थानागाजी) में
इस बार पहली बार यह सुनिश्चित किया गया है कि सत्र के प्रथम दिवस 1 अप्रैल को प्रत्येक बच्चे के हाथ में पाठ्यपुस्तक हो।
यह पहल विद्यार्थियों की पढ़ाई को शुरुआत से ही सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
“पुस्तक के साथ शुरुआत, सफलता की ओर पहला कदम”
विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है एवं नए सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है।
निवेदक:
प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ
रा.उ.मा. विद्यालय कालेड़, थानागाजी
Comments
Post a Comment