कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के तनाव से बचने, समय का सही उपयोग करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताईं।
इसके बाद शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई और उन्हें परीक्षा की सही तैयारी, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धर्मेन्द्र कुमार सैनी ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

.jpeg)

👍👍
ReplyDelete