राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालेड़ (थानागाजी)
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं का परिणाम आज दिनांक 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा।
विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
हर साल की भांति इस साल भी हमारे विद्यार्थी सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रचेंगे।
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थी इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।
🎉 सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रस्तुतकर्ता
प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ
रा.उ.मा. विद्यालय, कालेड़ (थानागाजी), अलवर
Comments
Post a Comment